शिवपुरी। बदरवास क्षेत्र के अटलपुर में 13 साल की बच्ची और रन्नौद के गणेशखेड़ा गांव में 22 साल की विवाहित युवती को शुक्रवार-शनिवार की रात सांप ने डस लिया। परिजन झाड़फूंक में उलझे रहे, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक रानी (13) पुत्री मुकेश जाटव निवासी अटलपुर रात 12 बजे आंगन में परिजनों के साथ सो रही थी। इसी दौरान सांप ने डंस लिया। परिजन पड़ौस के गांव लेकर पहुंचे जहां झाड़फूंक कराते रहे। हालत में सुधार नहीं हुआ तो बदरवास अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
इसी तरह रन्नौद क्षेत्र के गणेशखेड़ा गांव में मनीषा (22) पत्नी अनिल जाटव टपरिया में सो रही थी। इसी दौरान सांप ने डस लिया। परिजन पहले झाड़फूंक कराने के लिए लेकर चले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान मनीषा ने दम तोड़ दिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।