शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर लोकसभा के प्रत्याशी विवेक नारायण शेलवलकर ,लोकसभा प्रभारी विजय दुबे,लोकसभा संयोजक अभय चौधरी,लोकसभा विस्तारक देवेंद्र भार्गब 12 अप्रैल को लोकसभा की पोहरी व करैरा विधानसभा में कार्यकर्ताओ से भेंट करेंगे व कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।
विवेक शेजवलकर 12 अप्रैल को ग्वालियर से चलकर मोहना,बैराड़,भटनावर होते हुए पोहरी में दोपहर 12:00 बजे राधा कृष्ण वाटिका जल मंदिर रोड पर कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुचेंगे । इसके उपरांत करैरा में शाम 3 बजे रामराजा गार्डन में पहुँचकर भी कार्यकर्ताओ की बैठक लेंगे बैठक के उपरांत करई,नरवर ,मगरौनी में भी कार्यकर्ताओ से संपर्क कर ग्वालियर पहुचेंगे।
इन विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व राज्य मंत्री निगम मंडलों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री ,मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य, मंडी नगर पालिका नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष ,पार्षद, समस्त जनप्रतिनिधि एवं विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व सभी मंडलों व मोर्चों के पदाधिकारी व कार्य समिति ,ग्राम नगर केंद्र के पालक संयोजक,बूथ संयोजक सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।