30 माह पहले पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी, पत्नि BANK पहुंची तो पता चला की बीमा है, अब मिले 10 लाख

Updesh Awasthee
0
कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा क्षेत्र के लुकवासा से आ रही है। जहां बीते 30 माह पूर्व एक महिला के पति की एक्सीडेंट के बाद अब उसे 10 लाख रूपए मिलेगे। इस मामले की खबर बैंक के मैनेजर के एल अग्रवाल ने दी। पति की मौत के ढाई साल बाद मिल रहे 10 लाख रूपए लेकर महिला अब खुश है। 

जानकारी के अनुसार बीते 30 माह पूर्व शिवकुमार रघुवंशी निवासी लुकवासा की एक एक्सीडेट में मौत हो गई थी। इस मौत के बाद मानों परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा था। उसके बाद जब परिजन खाते की डिटेल्स लेने बैंक पहुंचे और पता किया कि खाते में कितने रूपए है तो बैंक ने उसे कागज लाने की बात कही। 

जब परिजन खाते के कागज लेकर पहुंचे और चैक कराया तो बैंक ने बताया कि उनके बेटे शिवकुमार रघुवंशी ने अपना बीमा करा रखा था। उसके खाते से प्रतिमाह 500 रूपए कटते थे। जिसपर बैंक ने उनसे जरूरी कागज लेकर उक्त मामले को बीमा कंपनी के पास भेजा। जहां यह मामला एप्रूब हो गया। जिसके चलते आज बैंक मेंनेजर के एल अग्रवाल ने म्रतक की पत्नि मीना रघुवंशी को 10 लाख रूपए का चैंक दिया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!