शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट होली के पश्चात् आने की उम्मीद है। गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से संभावित भाजपा प्रत्याशियों में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के अलावा पोहरी के पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे और हरि सिंह यादव के नाम शामिल हैं। ऐसी संभावना है कि उक्त तीनों नामों को पैनल में शामिल किया जाएगा, लेकिन अभी यह निश्चित नहीं है कि गुना सीट पर भाजपा किसे चुनाव लड़ाएगी। यहां भाजपा प्रत्याशी को लेकर सस्पेंश अभी भी बना हुआ है। यह भी चर्चा है कि भाजपा इस सीट पर अपने किसी वरिष्ठ नेता को भी चुनाव लड़ा सकती है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।