शिवपुरी। पत्रकार हितो की रक्षा करने के लिए कृतसंकल्पित जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष महेश दीक्षित के निर्देशानुसार संगठन के महासचिव भूपेंद्र शर्मा द्वारा जिला शिवपुरी में पत्रकार रशीद खान (गुड्डू) को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
संगठन की इस महती जिम्मेदारी पर रशीद खान आभार व्यक्त किया है और विश्वास दिलाया है कि वह जिला शिवपुरी में संगठन को गतिमान बनाये रखने के लिए जिला स्तरीय कार्यकारिणी बनाकर पत्रकार हितों की रक्षा करेंगे और लोकतंत्र में चौथे स्तंभ के रूप में स्थापित पत्रकारों को उनके अधिकारों को दिलाने के लिए सभी पत्रकारों को संगठित कर कार्य करेंगे।
पत्रकार रशीद खान(गुड्डू) के जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बनने पर समपर्ण जिले के पत्रकार साथियो ने, जनप्रनिधि, गणमान्य नागरिकों एवं नगरवासियों ने बधाई शुभकामनाये दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।