मायके में पत्नि को लेने आया पति, ससुर और साले ने कूट दिया | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की लालमाटी में स्थित आजादनगर कॉलोनी से आ रही है। जहां कल रात ससुर और साले ने मिलकर दामाद की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने फरियादी दीपक सेन पुत्र दिनेश सेन की रिपोर्ट पर उसके ससुर लालसिंह सेन और साले आकाश सेन पर 294, 323, 506 और 34 का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार फरियादी दीपक सेन का विवाह लालमाटी में ही लालसिंह सेन की पुत्री के साथ हुआ था। दीपक की पत्नि अपने मायके आई हुई थी और जब कल रात दीपक अपनी पत्नि को लेने ससुराल गया तो उसने जाने से इंकार कर दिया। जब दीपक ने अपने ससुर से उसकी पत्नि को भेजने के लिए कहा तो ससुर लालसिंह ने भी अपनी पुत्री को दामाद के साथ भेजने से मना किया। इस बात पर हुए विवाद में लालसिंह और उसके पुत्र आकाश ने फरियादी दीपक सेन की बुरी तरह पिटाई लगा दी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!