शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के बगेधरी में 6 दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज किया है और फरियादी की रिपोर्ट पर तीन संदेहियों रामसहाय जाटव, ईदल जाटव और उमेश जाटव के विरूद्ध अपहरण का मामला कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी रामहेत गुर्जर (बदला हुआ नाम) की पुत्री सीमा गुर्जर (बदला हुआ नाम) अपने घर से 19 मार्च से लापता है। परिवार वालों ने उसकी हरसंभव जगह तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। जानकारी लेने पर परिजनों का कहना है कि उन्हें विदित हुआ कि आरोपीगण रामसहाय, ईदल और उमेश उसे बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।