शिवपुरी। अनुविभाग करैरा में नए एसडीएम केसी ठाकुर ने पदभार संभाल लिया है। श्री ठाकुर अभी तक जिले में डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। कलेक्टर श्रीमति अनुग्रह पी ने उनकी पदस्थापना की है। यहां पदस्थ एसडीएम उदय सिंह सिकरवार को पिछोर का एसडीएम बनाया गया है।
करैरा एसडीएम श्री ठाकुर मूलत: देवास जिले के निवासी हैं। वे शिवपुरी जिले से पूर्व अलीराजपुर और बड़वानी में एसडीएम रह चुके हैं। 2016 में डिप्टी कलेक्टर बने ठाकुर इससे पूर्व मंदसौर सहित अन्य जिलो में तहसीलदार भी रह चुके हैं।
श्री ठाकुर ने निवर्तमान एसडीएम सिकरवार से चार्ज ग्रहण कर स्थानीय विभाग प्रमुखों से मुलाकात की। इस दौरान एसडीओपी आत्माराम शर्मा, तहसीलदार सर्विस यादव, बीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा, सीईओ आरके गोस्वामी, टीआई राकेश शर्मा, मार्केटिंग प्रबंधक भगवत सक्सैना सहित जनप्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों से भी उन्होंने मुलाकात की।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।