शिवपुरी और कोलारस में महिला व पुरुष ने गटका जहर | kolaras, Shivpuri News

0
शिवपुरी। जिले के देहात और कोलारस थाना क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर एक महिला और पुरूष ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिन्हें उनके परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में रहने वाली शबनम पत्नि अतीक खान ने रात्रि के समय जहर का सेवन कर लिया जिसकी हालत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसकी हालत खराब होने के चलते डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। 

दूसरी घटना कोलारस के शंकरपुर गांव की है। जहां शिवलाल पुत्र विजय कुशवाह उम्र 35 ने रात्रि में जहर खा लिया। जिसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कर लिया है वहीं पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!