HUSBAD घर पर नहीं होता तो ससुर करता था गंदी बाद, पी लिया बैटरी का पानी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के काेलारस में एक 20 साल की महिला ने शुक्रवार को बैटरी का पानी पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। कोलारस अस्पताल में महिला ने अपने शिक्षक ससुर पति के अनुपस्थिति में गलत काम करने का आरोप लगाया है। पर गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में कोलारस पुलिस ने जांच शुरू की है। वहीं महिला को इलाज के लिए शिवपुरी अस्पताल में रैफर किया गया है। 

20 वर्षीय विवाहिता की हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलारस में भर्ती कराया। विवाहिता ने डॉक्टर और पुलिस को बयान दिया है कि पति के घर से चले जाने के बाद ससुर गलत काम के लिए दबाव बनाता है। इसलिए मजबूर होकर बैटरी में डालने वाला पानी पी लिया। हालत काे देखते हुए विवाहिता को शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

बताया गया है कि उक्त महिला ने पूरी बात पुलिस के सामने ही बताई थी। परंतु ससुर के शायकीय कर्मचारी होने के चलते पुलिस इस मामले को दबाने के प्रयास में लगी हुई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!