शिवपुरी। खबर जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम हतैडा से आ रही है। जहां बीते रोज बाडे में खडे एक ट्रेक्टर ट्रॉली को चोरों ने पार कर दिया है। इस मामले की सूचना पीडितों ने पुलिस थाना सीहोर में की। जहां पुलिस ट्रेक्टर ट्रॉली की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सिरनाम पुत्र जनवेद सिंह रावत उम्र 65 साल निवासी हतैडा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। उसका ट्रेक्टर पीछे बाडे में रखा हुआ था। तभी किसी अज्ञात चोरों ने ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 33 ए 5890 स्वराज 735 और ट्रॉली को निशाना बनाकर पार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पीडित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।