एक बटन दबाते ही मौके पर पहुंचेगी पुलिस: महिला सुरक्षा के लिए शुरू किया मोबाईल एप

Updesh Awasthee
0

पोहरी। मध्यप्रदेश पुलिस ने एमपी ईकोप तैयार किया है जिसकी जानकारी साझा करने के लिए पोहरी एसडीओपी राकेश व्यास ओर उपनिरिक्षक अरविंद सिंह चौहान मेट कोचिंग पर पहुँचे ओर सभी छात्र-छात्राओं को ऐप के बारे में बताया।

पोहरी एसडीओपी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि अगर आपको खतरा महसूस होता है तो आप इस एप में आपातकालीन बटन दवाएं तत्काल पुलिस मौके पर पंहुचेगी। इस ऐप में डायल 100 के साथ साथ 4 नम्बर ओर जोड़ सकते है ओर जैसे ही आप आपातकालीन बटन दबाओगे तो यह एस एम एस पुलिस के साथ-साथ आपके परिजनों तक पहुचेगा जिससे पुलिस और परिजन आपकी मदद के लिए पहुच जाएंगे।

वही नगर में इस ऐप का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिससे लोग खतरा महसूस होने पर पुलिस सहित परिजनो को इस एप के माध्यम से बुला सकती है। इस कार्यशाला में पोहरी नवागत एसडीओपी राकेश व्यास,थाना प्रभारी डीव्हीएस तोमर,उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौहान,आरक्षक मुकेश परमार,नरेंद्र जादोन ब्लॉक अध्यक्ष,भरत सिंह धाकड़, धर्मेंद्र धाकड़ कोचिंग संचालक,सहित छात्र-छात्राये मौजूद थी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!