शिवपुरी। खबर जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के तहत एक 15 वर्षीय किशाोरी को पड़ोस में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में पुलिस ने फरियादी परिजनों की शिकायत पर संदेही युवक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
गोवर्धन के ग्राम गाजीगढ़ में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी 11 फरवरी को देर शाम घर से लापता हो गई। जब वह घर पर नहीं दिखी तो परिजनों को चिंता हुई और किशोरी की तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
इसके बाद किसी ने परिजनों को बताया कि उनकी पुत्री को ग्राम के संजय आदिवासी के साथ देखा गया है। जिस पर परिजन संजय के घर तो वह भी लापता था। मामले में परिजनों ने संदेह के तौर पर संजय के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।