शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी द्वारा सीएम हेल्पलाईन 181 पोर्टल पर प्रकरणों को एल-1 स्तर पर गंभीरता के साथ दर्ज कर निराकरण की कार्यवाही न करने के आरोप में चार अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 18 फरवरी 2019 तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
जारी कारण बताओ सूचना पत्र में तहसीलदार कोलारस रामनिवास सिंह सिकरवार, खनियांधाना के प्रभारी तहसीलदार भूपेन्द्र कैलाशिया, जनपद पंचायत पोहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल तिवारी, जनपद पंचायत खनियांधाना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री नवीता शिवहरे शामिल है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।