डॉ. गोविंद सिंह का निलंबन समाप्त, पुन: बने अस्पताल के सिविल सर्जन | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। निलंबित चल रहे डॉ. गोविंद सिंह का निलंबन राज्य शासन ने समाप्त कर दिया है और उन्हें पुन: जिला अस्पताल शिवपुरी का सिविल सर्जन बना दिया गया है। निलंबन होने के पहले डॉ. गोविंद सिंह जिला अस्पताल शिवपुरी में सिविल सर्जन के पद पर पदस्थ थे और उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही एक वीडियो के वायरल होने के बाद हुई जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द कहते हुए सुनाई दे रहे थे। 

सिविल सर्जन डॉ. पीके खरे ने डॉ. गोविंद सिंह के निलंबन समाप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस बावत राज्य शासन का आदेश उनके पास आ गया है और जब भी डॉ. गोविंद सिंह आएंगे वह उन्हें चार्ज संभलवा देंगे। डॉ. खरे ने कहा कि उन्हें खुशी है कि डॉ. गोविंद सिंह का सम्मान सेवानिवृति के पूर्व पुन: बहाल हुआ है। विदित हो कि डॉ. गोविंद सिंह मई में सेवानिवृत होने जा रहे हैं। 

डॉ. गोविंद सिंह मूल रूप से शिवपुरी के निवासी हैं और आर्थोपैडिक सर्जन हैं। जिला अस्पताल शिवपुरी में वह लंबे समय से सिविल सर्जन के पद पर पदस्थ रहे थे, लेकिन पहले राज्य शासन ने उन्हें सिविल सर्जन पद से हटाकर उनका स्थानांतरण ग्वालियर कर दिया था, परंतु डॉ. गोविंद सिंह इसके खिलाफ हाईकोर्ट गए और पुन: वह सिविल सर्जन के पद पर पदस्थ हो गए। इसके बाद अक्टूबर 2018 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसके आधार पर उनके विरूद्ध कोतवाली शिवपुरी में आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ वहीं उन्हें निलंबित कर दिया गया था। 

बताया जाता है कि डॉ. गोविंद सिंह 20 फरवरी को सिविल सर्जन का पदभार संभालेंगे। डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि उनका निलंबन समाप्त हो गया है जब उनसे पूछा गया कि वह चार्ज कब लेेंगे तो उनका जवाब था कि निलंबन समाप्त होते ही मेरा चार्ज शुरू हो गया है, लेकिन डॉ. पीके खरे ने कहा कि शायद आज छुट्टी होने के कारण डॉ. गोविंद सिंह कल चार्ज लेंगे वैसे जब भी वह चार्ज लेना चाहें मैं तैयार हूं। वह चाहें तो आज भी चार्ज ले सकते हैं। 

इनका कहना है
हालांकि मेरे पास राज्य शासन का वह आदेश अभी नहीं आया है। जिसमें डॉ. गोविंद सिंह का निलंबन बहाल किया गया है, लेकिन मुझे जानकारी मिली है कि शायद उनका निलंबन बहाल हो गया है। 
डॉ. एएल शर्मा, सीएमएचओ शिवपुरी 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!