पहले घास के ढेर में लगाई आग, फिर युवक ने कर लिया उसमें अग्निस्नान | Pohri, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पोहरी के ग्राम आंकुर्सी में बीती रात्रि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने घर में रखे घास के ढेर में आग लगा दी और वह जलती आग में कूंद गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार आंकुर्सी निवासी हरिसिंह धाकड़ पुत्र चतुरी धाकड़ कल घर पर अकेला था उसके परिवार के लोग चना काटने अपने खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर करीब 1:30 के लगभग हरिसिंह गेंत में रखे घास के ढेर के पास पहुंचा जहां उसने माचिस से घास में आग लगा दी। जिससे आग की लपटें बढ़ गईं। 

इसके बाद हरिसिंह आग की उन लपटों के बीच में कंूद गया और गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंचे जिन्होंने आग को बुझाया और उसे आग से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर परिजन भी घर आ गए। बाद में पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!