शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के 18 बटालियन के पास विगत शाम शिवपुरी से ग्वालियर की ओर जा रहे एक ट्रक क्रमांक एचआर 74 ए 2763 के चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाकर आगे चल रही एक स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार पवन ओझा, जीत ओझा और घनश्याम कोली घायल हो गए।
बताया जाता है कि उक्त तीनों युवक खूबत बाबा मंदिर से दर्शन कर वापस शिवपुरी से लौट रहे थे और स्कूटी घनश्याम कोली चला रहा था जबकि पवन व जीत ओझा पीछे बैठे हुए थे। पुलिस ने इस मामले में घायल जीत ओझा के पिता राधेश्याम ओझा निवासी कमलागंज बाबू क्वार्टर रोड़ पर से ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।