पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव में पांच लोग घायल | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बामौरकलां थाना क्षेत्र के ढांगाचक्क गांव के रास्ते मे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दो पक्षों में भिंड़त हो गई और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर पथराव किया। इस दौरान दोनों ओर से लाठी डंडों का भी प्रयोग हुआ जिससे दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना के बाद दोनों पक्षों के 6 लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमे दर्ज कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार ब्रजेश पुत्र देवेंद्र यादव और सेंदपाल पुत्र कपूर सिंह यादव के बीच पिछले लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। कल दोपहर दोनों का आमना सामना हो गया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने अपने अपने लोगों को मौके पर बुला लिया और देखते ही देखते वहां जमकर हंगामा हो गया। दोनो ओर से लाठी डंडों का प्रयोग हुआ साथ ही ब्रजेश यादव के पक्ष के लोगों में सेंधपाल पक्ष के लेागों पर पथराव कर दिया जिससे फरियादी सेंधपाल सहित कपूर सिंह और रचना यादव घायल हो गए जबकि ब्रजेश यादव की ओर से स्वयं ब्रजेश सहित देवेंद्र यादव और राजकुमार यादव निवासी रिजोदी घायल हो गए। 

घटना के बाद दोनों पक्ष थाने आ गए। जहां पुलिस ने ब्रजेश की रिपोर्ट पर से आरोपी कपूर सिंह यादव, सेंधपाल सिंह यादव निवासी रिजोदी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया जबकि सेंधपाल सिंह यादव की फरियाद पर से आरोपी ब्रजेश, देवेंद्र यादव, कल्ला यादव और भोला यादव निवासीगण रिजौदी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 324, 336, 506, 34 के तहत कायमी कर ली।  

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!