पिछोर। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पिछोर कस्बे के ही नरिया मोहल्ले से आ रही है। जहां बीते रोज एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने घर में चोरी की बारदात को अंजाम देते हुए घर में रखी चांदी की मुर्तियों सहित नगदी पार कर दी। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस थाना पिछोर में दी। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मोहनलाल पुत्र धनीराम सेन उम्र 64 साल निवासी निरया मोहल्ला अपने घर का ताला लगाकर पूरे परिवार सहित रिश्तेदारी में गया हुआ था। सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने घर का ताला तोडकर घर में रखे नगदी 30 हजार चांदी की पायल,चांदी की मुर्तियों सहित एक सेमसंग मोबाईल पार कर दिए। इस मामले की सूचना पीडित युवक ने अपने घर लौटकर की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर अज्ञात आरोपीयेां के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।