शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र से आ रही है कि थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक महिला पिछली 18 जनवरी को अपने घर से शौच के लिए जा रही थी। तभी पीछे से युवक ने पकड लिया और बलात्कार कर दिया। महिला ने लोकलाज की वजह से रिर्पोट नही की थी, लेकिन परिवार जनों की समझाइश के बाद यह मामला पुलिस में पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम थरखेडा गांव में रहने वाली महिला अपने घर के पास की बने शौचालय में शौच के लिए जा रही थी। तभी घात लगाए बैठा अरोपी रानू परिहार ने महिला को पकड लिया और उसका बलात्कार कर दिया।
बताया जा रहा है कि रानू परिहार पीडिता महिला का भतीजा है और दोनो में चाची भतीजे का रिश्ता है,लोकलाज की वहज से चाची ने उक्त घटनाक्रम छुपा कर लिया। लेकिन अपनी आपबीती को अपने अंदर छुपा नही रख सकी और यह बात अपने परिजनो को बताई। परिवार जनों की समझाइश के बाद अमोला थाने में रिपोट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।