शिवपुरी। शहर के देहात थाना पुलिस ने आज ITI क्षेत्र से दो स्मैक कारोबारियों को दबोच लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 8 ग्राम स्मैक जब्त की जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ITI तिराहे पर सोहिल उर्फ सब्बू खान और सलमान खान निवासी सब्जी मण्डी पुरानी शिवपुरी स्मैक बेच रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन दोनों को दबोच लिया और इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कायमी कर ली है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।