खबर का असर: Rabies के इंजेक्शन के एवज में रूपए मांगने वाले फार्मासिस्ट को SDM ने हटाया | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज फिर शिवपुरी समाचार डॉट कॉॅम की खबर का बडा असर हुआ है। बीते रोज एक वीडियों सहित खबर प्रकाशन के मामले को गंभीरता से लेते हुए कोलारस SDM आशीष तिवारी आईएएस ने उक्त फार्मासिस्ट को उप स्वास्थ्य केन्द्र लुकवासा से हटा दिया है। 

विदित हो कि बीते रोज लीला बाई चंदेल लीला बाई चंदेल पत्नि कोमलराम चंदेल उम्र 50 साल निवासी लुकवासा को आज पागल कुत्ते ने काट लिया। जिसपर लीलाबाई का बेटा दुर्गेश चंदेल महिला को लेकर उपस्वास्थ्य केन्द्र लुकवासा में गया। जहां महिला को ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट ने रेवीज का इंजेक्शन न होने की बात कहकर जिला चिकित्सालय शिवपुरी जाने की बात कही। 

पीडित का आरोप लगाया था कि उसने फार्मास्टि से कहा कि वह इस इंजेक्शन को यही लगा दे जिससे उन्हें शिवपुरी नही जाना पडेगा तो उक्त फार्मास्टि ने उससे उक्त इंजेक्शन को बाजार से मंगाने की बात कही। और इसके एबज में 170 रूपए की मांग की। बात बनती देख युवक ने 150 रूपए देकर इंजेक्शन तो लगवा लिया और तत्काल उक्त पूरे मामले से मीडिया को अबगत कराया। मीडिया चिकित्सालय पहुंची और पता किया तो सामने आया कि उक्त फार्मासिस्ट ने ही अस्पताल में 10 इंजेक्शन का स्टॉक बताया। 

इस मामले की सूचना पर शिवपुरी समाचार डॉट कॉम की टीम मौके पर पहुंची और ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट देवेन्द्र राठौर से बातचीत की तो वह मीडिया का कैमरा देखकर भागने लगा। इस मामले को लेकर शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने अपने कल के अंक में उक्त मामले को मां को पागल कुत्ते ने काटा, Rabies के इंजेक्शन का मौलभाव,MEDIA को देखकर सरका,देखे VIDEO नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस मामले में एसडीएम ने मामले की जांच का आदेश दिया। जिसपर बीएमओ अल्का त्रिवेदी ने उक्त मामले में दोषी पाए गए फार्मासिस्ट देवेन्द्र राठौर को लुकवासा केन्द्र से हटाकर कोलारस भेज दिया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!