शिवपुरी। विगत् दिवस श्रीनगर के पुलावामा में आतंकवादियों द्वारा सेना के वाफिले पर किये गये हमले में शहीद हुऐ सैनिकों को शुक्रवार शाम नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह द्वारा समस्त शहरवासियों के साथ मिलकर श्रद्धांजली दी गई।
शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित करने हेतु शहर के माधव चौक चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह द्वारा शाम 5 बजे एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी शहरवासियों से पहुॅचने की अपील की गई थी। सभास्थल पर शहीदों की याद में कैंडिल जलाकर उन्हें पुष्प अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजली अर्पित की। देर शाम तक यह सिलसिला चलता रहा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।