पोहरी। पोहरी में आज ग्राम भर्ती महिला मंडल द्वारा एजुकेट गर्ल्स के क्रियान्वयन हेतु पोहरी विकासखंड के लगभग 205 ग्रामो में स्कूली बच्चों के विद्यालय में नामांकन,ठहराव ईवा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आज पोहरी पब्लिक स्कूल में योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु साक्षात्कार लिया गया।
साक्षात्कार आज प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक लिया गया जिसमे संस्था द्वारा विकासखंड अधिकारी हेतु 05 अभियर्थियों का साक्षात्कार हुआ बही क्षेत्र समन्वयक पद हेतु 60 अभियर्थियों द्वारा साक्षत्कार दिया गया। साक्षात्कार की सम्पूर्ण प्रक्रिया ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती भारती अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित की गई।
साक्षात्कार में संस्था एजुकेट गर्ल में प्रतिनिधि विकास पालीवाल, ग्राम भारती महिला मंडल की जिला समन्वयक दीपिका लांबा, परियोजना अधिकारी अजय सिंह ने मूल्यांककर्ता के रूप में भाग लिया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।