शिवपुरी- विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद उत्साहित कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने के उददेश्य से संगठन में कई बदलाव किए है। इसी क्रम में जिला शिवपुरी से आईटीसेल एवं सोशल मीडिया के नए जिलाध्यक्ष पद पर रामकुमार दांगी का मनोनयन किया गया है।
इस अवसर पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद से रामकुमार दांगी को जिला कांग्रेस आई टी और सोशल मीडिया सेल शिवपुरी के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर कैलाश वासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया को माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र शर्मा कल्याण कुटीर से आशीर्वाद लेकर लोकसभा चुनाव हेतु कमर कसकर अपनी टीम को लोकसभा की तैयारी हेतु अवगत कराया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।