खेत में काम कर रही थी महिला,आरोपी ने पीछे से दबौच लिया | karera, Shivpuri News,

Updesh Awasthee
0
करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम आडर से आ रही है। जहां खेत में काम कर रही एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेडछाड की घटना को अंजाम दिया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार एक 25 वर्षीय एक महिला अपने खेत में काम कर रही थी। तभी गांव का ही आरोपी राजबहादुर रावत आया और महिला को पीछे से दबौचकर उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। जब महिला चिल्लाई तो आरोपी महिला को धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!