शिवपुरी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से राशन की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध प्रशासन सख्ती के साथ कार्यवाही करेगा। ऐसे दुकानदार जो हितग्राहियों के राशनकार्ड अपने पास जमा रखेंगे, उनके विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज शिवपुरी जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान करैरा तहसील के तहत दिनारा क्षेत्रांतर्गत अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम डबरा, अलगी आदि में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों ने शिकायत की कि दुकानदार और पंचायत सचिव द्वारा अपने पास जमा कर लेते है। शिकायत को खाद्य मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए प्रशासन के अधिकारियों को संबंधित दुकानदार के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने और पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए।
खाद्य मंत्री श्री तोमर ने उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से गरीब परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न वितरण के संबंध में ग्रामीण अंचलों में राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लेने के लिए इन ग्रामों का आकस्मिक दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान गांव की महिलाओं और पुरूषों ने बताया कि राशन दुकानों द्वारा समय पर राशन प्रदाय नहीं किया जा रहा है। जहां जिन परिवारों को 50 किलोग्राम राशन की पात्रता है, उसके स्थान पर मात्र 30 किलोग्राम राशन ही प्रदाय किया जा रहा है।
इसके साथ ही राशन दुकानदार ग्राम पंचायत सचिव द्वारा हितग्राहियों के राशनकार्ड अपने पास जमा कर लिए गए है। इन पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए मंत्री श्री तोमर ने दोनों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए और कहा कि विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित की जाएगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।