फेसबुक पर प्यार + आगरा में बलात्कार = भौती थाने में FIR | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के के भौंती थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि भौंती थाना क्षेत्र के एक गांव में झांसी से अपने मामा के यहां रहने वाली एक किशोरी अचानक घर से लापता हो गई थी। इस बालिका ने थाने मेें आकर रिर्पोट दर्ज कराई की उसे FB पर एक लडके से प्यार हो गया और उसने उसके साथ आगरा में कई बार बलात्कार किया। फिर वह उसे छोडकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। 

जानकारी के अनुसार झांसी की रहने वाली साढ़े अठारह साल की युवती पिपारा गांव में अपने मामा के घर आई थी। यहां 14 नवंबर 2018 को अचानक लापता हो गई। किशोरी को झांसी में रहने वाले युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। दोनो में प्यार हो गया। शादी की कसमे खाने लगे।

बताया गया कि किशोरी अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने मामा के यहां से उसके साथ फरार हो गई थी। युवक उसे आगरा ले गया। और उसके साथ शादी के नाम पर बलात्कार करता रहा और फिर एक दिन वह अचानक गायब हो गया। 

करीब तीन महीने से लापता युवती अचानक अपने घर पहुंची। युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ भौंती थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने झांसी निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!