cbi प्रमुख ऋषि शुक्ला रहे चुके है 30 वर्ष पूर्व शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। लगभग 30 वर्ष पूर्व 1989 से 1991 में शिवपुरी जिले में पुलिस अधीक्षक रहे टेबिल टैनिस के बेहतरीन खिलाड़ी ऋषि शुक्ला जी आज  सी.बी.आई. प्रमुख के महत्वपूर्ण पद पर आसीन हैं। 

शिवपुरी टेबिल टैनिस ऐसोसियेशन के सचिव व प्रशिक्षक सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋषि शुक्ला जी जब तक शिवपुरी में रहे लगभग हर रोज उनके साथ टेबिल टैनिस खेलने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने शिवपुरी में टेबिल टैनिस को बहुत प्रोत्साहित किया व म0प्र0 राज्य टेबिल टैनिस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन भी उनके प्रोत्साहन से उनके कार्यकाल में हुआ। 

साथ ही उनका उस समय यह कहना कि ''आप ऊँचे लक्ष्य व ऊँची सोच रखो व अपनी कोशिशों को बढ़ाते रहो सफलता अवश्य मिलेगी'' हमें आज भी याद है। ऐसे व्यक्तियों की प्रेरणा का ही परिणाम है कि हाल ही में कुछ माह पूर्व शिवपुरी मेें टेबिल टैनिस एसोसियेशन द्वारा आयोजित म0प्र0 राज्य टेबिल टैनिस चैम्पियनशिप म0प्र0 में अब तक के टेबिल टैनिस इतिहास की सबसे अच्छी प्रतियोगिता में से एक मानी गयी है। 

ऊँचाइयों को छूने वाले शानदार व्यक्तित्व के धनी ऋषि शुक्ला जी पर शिवपुरी टेबिल टैनिस एसोसियेशन गर्व महसूस करती है व टेबिल टैनिस परिवार की ओर से उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं व हार्दिक बधाई। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!