सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारीयों का सम्मान समारोह, सांसद सिंधिया करेंगे सम्मानित | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0

शिवपुरी। म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस संघ के बैनर तले तीसरी बार सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित होने जा रहा है। यह कार्यक्रम पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आतिथ्य में सम्पन्न होगा। 

म.प्र.कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं राजकुमार सरैया ने संयुक्तरूप से बताया कि संघ सेवानिवृत अधिकारीयों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह तीसरी बार आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आतिथ्य में सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह खोंगल करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा उपस्थित रहेंगे। कर्मचारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द सरैया एवं राजू शर्मा पिपरघार ने आगे की जानकारी में वताया कि सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह आज 7 जनवरी सोमवार को शांय 6 बजे से पिपलौदा हाऊस, पीएस होटल के पीछे आयोजित होगा। 

जिसमें शिवपुरी जिले के वर्ष 2016 से 2018 में सेवानिवृत हुये अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा किया जायेगा। इस सम्मान समारोह में स्वरूचि भोज का आयोजन भी सभी पधारे हुये अतिथियों के लिये रखा गया है। कर्मचारी कांग्रेस द्वारा सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान समारोह को सफल बनाने की अपील की गई है। अपील करने वालों में प्रमुख रूप से चन्द्रशेखर शर्मा, ओमप्रकाश जॉली, अषोक सक्सैना, राजू गर्ग, केके भार्गव, अफाक खांन, हरीष षाक्य, विश्णू रघुवंशी, सन्तोष रजक, महावीर मुद्गल, विपिन पचौरी, धमेन्द्र जैन, सुनील वर्मा, दिलीप त्रिवेदी, प्रहलाद शर्मा, चन्द्रेश शर्मा, अमरदीप श्रीवास्तव, संजय भार्गव, जनकसिंह रावत, मनमोहन जाटव, संजीव पांडे, आदि शामिल हैं।    

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!