ललित श्रीवास बने सेन समाज के जिलाध्यक्ष | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सेन समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सेन ने शिवपुरी जिले में संगठन की गतिविधियों को सुचारू और सक्रिय रूप देने के उद्देश्य से नए सिरे से कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होंने समाज के युवा चेहरे ललित श्रीवास को सेन समाज संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने जारी नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया है कि समाज के प्रति निष्ठा, विश्वास व कार्यशैली को दृष्टिगत रखते हुए ललित को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है और अपेक्षा की गई है कि समाज के उत्थान और विकास में वे संगठन के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेंगे। 

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ललित श्रीवास को उनकी नियुक्ति पर बधाई देने वालों में डीएस राजौरिया प्रभारी ग्वालियर, श्रीलालचंद सेन प्रदेश उपाध्यक्ष, सरवनलाल, बैजू, रमेश ठर्रा, शिवदयाल छावनी, मातादीन मास्टर, धनीराम उर्फ धन्नू सेन, सीताराम मास्टर खुड़ा, मुन्ना सेन, मंगीलाल, भरोसी, बलराम बेंहटा वाले, गोविन्द सेन, केशव सेन, राजू सेन, गोलू टेशन वाले, गोविन्द सहारा वाले, लालजी सेन, राकेश, नरेश, सुरेश मड़ीखेड़ा वाले, डब्बू, रतीराम, रिंकू बेंहटा वाले, ब्रह्मा सेन, ओमी सेन, मनोज, अशोक, गुलाब दीवानजी, हजारीलाल, महेश, धन्नू सेन, मुन्ना कुसमानी वाले, भगवत सेन, रामसेवक, रामसिंह, गणेश, मूलचंद, हरि, महेश आदि समस्त सेन समाज शामिल हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!