शिवपुरी।गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में आयोजित संयुक्त परेड में सशस्त्र एवं निशस्त्र बलों की अनेकों टुकडि़यों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि खाद नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने परेड में भाग लेने वाली टुकडि़यों का नेतृत्व कर रहे कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।
जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सशस्त्र बल में 18वीं वटालियन एसएएफ को प्रथम, मध्यप्रदेश पुलिस को द्वितीय, म.प्र. महिला पुलिस बल की टुकड़ी को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए।
निशस्त्र बल सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान एनीसीसी सीनियर बालिका, फिजीकल कॉलेज को द्वितीय और एनसीसी सीनियर बालक को तृतीय स्थान जबकि निशस्त्र जूनियर वर्ग में एनसीसी एयरविंग प्रथम, स्काउट एवं शौर्या दल की टुकड़ी को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और गाईड एवं एनसीसी जूनियर आर्म्स की टुकड़ी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।