सिद्धिविनायक हॉस्पीटल के सामने दो बाईकों की भिंडत, एक की मौत, एक घायल | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पोहरी रोड पर स्थिति सिद्धिविनायक अस्पताल के सामने से आ रही है। जहां बीते रोज दो बाईकों में आमने सामने से हुई भिडत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि इस घटना में दूूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का उपचार जारी है। 

जानकारी के अनुसार अखैसिंह पुत्र परसादी लाल उम्र 34 साल निवासी करमाजकलां थाना सिसरौद अपने साथी अमरगिरि के साथ शिवपुरी से बापिस अपने गांव जा रहा था। तभी सिद्धिविनायक अस्पताल के सामने बाईक क्रमांक एमपी 33 एमजी 4859 के चालक ने तेजी और लापरवाही से बाहन चलाते हुए युवक की बाईक में टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों बाईक सबार घायल हो गए। 

घायल बाईक सबारों को उपाचर के लिए जिला चिकित्सायल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में अमरगिरी ने दम तोड दिया। इस हादसे में दूसरा घायल अखैसिंह को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां युवक का उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी बाईक सबार के खिलाफ धारा 279,337,304 ए भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!