शिवपुरी। प्रदेश में पंद्रह साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने किसानों से ऋण माफ करने का वादा किया था। वचन पत्र के आधार पर सीएम ने पहले ही दिन आदेश पर हस्ताक्षर कर ऋण माफ कर दिया।
इसी के साथ 2 लाख रुपए तक के ऋण माफ करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए किसानों के लिए आधार जरूरी कर दिया गया है। जिससे एक किसान दूसरे बैंक से दो बार ऋण माफ न करा सके। आधार फीडिंग का काम 8 जनवरी से शुरू हो गया है। किसान आधारकार्ड की स्वप्रमाणित कॉपी संबंधित बैंक जहां किसान का फसल ऋण खाता है, वहां जाकर जमा कराएं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।