शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां बीती रात्रि पुलिस अधीक्षक निवास के पास एक पुलिस के वाहन ने एक युवक के जूपीटर में टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना की सूचना पीडित पक्ष ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रोहित श्रीवास्तव पुत्र ब्रह्मा श्रीवास्तव उम्र 28 साल निवासी छब्बर स्कूल के पास विवेकानंद कॉलोनी रात्रि में लगभग 10:30 बजे अपनी जूपीटर से एक महिला के साथ पोहरी बायपास की और जा रहा था। तभी एसपी कोठी के आगे पुलिस लाईन की और से आ रही एक टाटा 407 पुलिस जो कि पुलिस वाहन था ने युवक को रौंद दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी में भर्ती कराया गया। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे की शिकायत सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। म्रतक के साथ स्थिति महिला ने बताया है कि जिस वाहन से हादसा हुआ है वह पुलिस वाहन था। हांलाकि पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।