शिवपुरी। भोपाल में आयोजित वीडियो कॉफ्रेंसिंग में प्रदेश की नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा के दौरान शिवपुरी जिले की पिछोर नगर पंचायत के सीएमओ सुधीर मिश्रा को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर निराकरण न करने के चलते प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास प्रमोद अग्रवाल ने उनकी एक वेतनवृद्धि रोके जाने के निर्देश दिए हैं।
श्री मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन की 100 से ज्यादा शिकायतों का निराकरण नहीं किया था। सीएमओ को यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर तय समय सीमा में इन शिकायतों का निराकरण नहीं किया तो पद से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी।
वीडियो क्रॉफ्रेंसिंग में श्री अग्रवाल के साथ आयुक्त गुलशन बामरा भी मौजूद थे। कॉफे्रेंसिंग के दौरान पिछोर सीएमओ के साथ-साथ प्रदेश के एक सीएमओ को निलंबित कर 12 सीएमओ की वेतनवृद्धि रोकने की कार्यवाही की गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।