अनियंत्रित डंपर ने CAR में मारी टक्कर, CAR सामने से आ रही DUSTER में जा घुसी | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज शहर के देहात थाना क्षेत्र के करवला मोड पर आज दोपहर एक डंपर ने एक कार में पीछे से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सीधे सामने से आ रही एक डस्टर कार में जा घुसी इस हादसे में कार डंपर और डस्टर के बीच में आ गई। जिससे कार में बैठें दंपत्ति घायल हो गए। इस घटना के बाद इस रोड पर जाम लग गया। जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटवाया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भिजवाया। जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है। 

जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार भारती निवासी महुअर कॉलोनी फिजीकल अपनी कार क्रमांक एमपी 33 सी 5958 से शिवपुरी से झांसी की ओर जा रहे थे। तभी करवला के पुल पर पीछे से आ रहे डंपर क्रमांक एमपी 07 एच 4525 के चालक ने तेजी और लापरवाही से डंपर चलाते हुए कार में पीछे से टक्कर मार दी। यह घटना इतनी भीषण थी कि कार सामने से आ रही डस्टर क्रमांक यूपी 53 सीए 6971 में जा भिडी,एक साथ तीन गाडियों की भिडत से रोड पर जाम हो गया। 

इस हादसे में कार में सबार प्रमोद और उनकी पत्नि पुष्पा भारती को चोटे आई। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त गाडियों को हटवाया। और रोड पर लगे जाम को हटवाया। पुलिस ने इस मामले में डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!