शिवपुरी। ऑनलाईन दवा बिक्री को लेकर मप्र कैमिस्ट एण्ड ड्रग्स एसोसिएशन द्वारा लंबे समय से विरोध जताया जा रहा है बाबजूद इसके ऑनलाईन बिक्री आज भी जारी है। इसी क्रम में इस बार नए रूप में विरोध प्रदर्शन को लेकर संपूर्ण मप्र में तैयारी की गई है।
जिला कैमिस्ट एण्ड ड्रग्स एसोसिएशन के सचिव डॉ.सी.पी.गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ऑनलाईन दवा बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर मप्र कैमिस्ट एण्ड ड्रग्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 8 जनवरी को दोप.12 बजे हल्ला बोल(अपनी आवाज से सरकार को जगाऐंगें) के तहत प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सभी मेडीकल दवा विक्रेताओं से इस हल्ला बोल ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील जिला कैमिस्ट एसोसिएशन द्वारा की गई।
डॉ.सी.पी.गोयल के अनुसार हल्ला बोल अभियान के तहत सभी फ ार्मेसी एवं कैमिस्टों के जिला स्तर के संगठन, प्रदेश के सभी 52 जिलों में जिलाधीश एवं खाद्य व औषधि प्रशासन को एक ज्ञापन पर प्रस्तुत कर ऑनलाईन फार्मेसियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगें जो कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जोखिम है यह आन्दोलन सभी फ ार्मेसी एवं कैमिस्टों के द्वारा जिला स्तरीय संस्थाओं के द्वारा किया जाएगा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।