ब्राह्मण समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन 19 फरवरी को | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा के जिला प्रभारी महावीर मुद्गल ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 19 फरवरी मंगलवार को शिवपुरी एवं गुना का निशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन संयुक्त रूप से गायत्री मंदिर गुना में रखा गया है। 

प्रदेश कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम शर्मा एवं महावीर मुद्गल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस अवसर पर विवाह योग्य विवरण की स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा ब्राह्मण समाज के ऐसे युवक युवती जो विवाह योग्य है के परिचय सम्मेलन हेतु पंजीयन प्रारंभ किए जा रहे हैं। 

इस हेतु समाज के समस्त बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि पंजीयन हेतु अपना सहयोग प्रदान करें । पंजीयन आवेदन जिला कार्यालय न्यू शिव कॉलोनी शिवपुरी से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। पंजीयन आवेदन को भर कर मय दस्तावेज 1 फरवरी शुक्रवार तक जिला कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं इस आयोजन को सफल बनाने हेतु जिला कार्यालय पर समाज की बैठक का आयोजन हुआ जिस में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!