शिवपुरी। खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम संगेश्वर के पास बब्बा घाट पर हाथ पैर बंधी मिली अज्ञात लाश के मामले में पुलिस ने कल अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। उक्त लाश की शिनाक्त भी पुलिस ने कर ली है।
जानकारी के अनुसार बीते 1 जनवरी को रन्नौद पुलिस को सूचना मिली कि बब्बा घट संगेश्वर पर किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश शॉल में बंधी हुई नहीं में तैर रही है। जब पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पानी से निकाला तो उस शॉल में बडे बडे पत्थर बंधे हुए थे। पुलिस ने इस लाश की शिनाक्त का प्रयास किया तो सामने आया कि उक्त लाश गजराज पुत्र फैलीराम जाटव उम्र 39 साल निवासी बिनेगा थाना इंदार की है।
उक्त युवक की जब पुलिस ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उक्त युवक शराब पीने का आदि था और मजदूरी कर मिलने बाले रूपयों से शराब पीकर कही भी रूक जाता था। वह आए दिन 10 से 15 दिन में बिना बताए घर पहुंचता था। जिसके चलते परिजनों ने भी उक्त युवक की गुमशुदी दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने युवक के प्रेम प्रसंग की जानकारी जुटाई तो उसमें भी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। इस मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ हत्या की धारा 302,201 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।