भाजपा नेता के गुर्गो की गुण्डागर्दी, टोलकर्मी को पीटा, जबरन बैरियर उठाकर निकले, VIDEO

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर फिर जिले के विवादित टोल पूरनखेडी से आ रही है। जहां आज टोल पर निकलने को लेकर भाजपा नेता के सामने उसी के गुर्गो ने टोल कर्मी महिला के साथ अभ्रदता करते हुए टोल पर रहने बाले गार्ड के साथ मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत टोल प्रबंधन ने पुलिस से की। पुलिस ने मामले की जांच कर मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसका वीडियों भी सामने आया है। जिसमें भाजपा नेता के गुर्गे मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। 

जानकारी के अनुसार भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप रावत अपनी कार क्रमांक एमपी 04 जीके 9939 से सबार होकर शिवपुरी से गुना की और जा रहे थे। जैसे ही वह पूरनखेडी टोल पर पहुंचे। जहां टोल पर पदस्थ एक युवती ने इनसे टोल मांगा। जिसपर भाजपा नेता ने टोल न देेने की बात कही। इस पर टोल पर पदस्थ सुपरबाईजर सौरभ अग्निहोत्री वहां आ गए। सुपरवाईजर कार में बैठे भाजपा नेता की बात अपने अधिकारीयों से कराता दिखाई दे रहा है। उसके बाद  भाजपा नेता की कार से कुछ गुर्गे उतरे और सुपरवाईजर के साथ अभ्रदता करते हुए महिला कर्मचारी को केविन में से खींचने का प्रयास किया।

जिसपर सुपरबाईजर ने इस बात का विरोध किया तो भाजपा नेता के गुर्गों ने सुपरवाईजर के साथ मारपीट प्रारंभ कर दी। उसके बाद गुर्गे जबरन कार में बैठे और टोल का डण्डा जबरन उठाकर कार निकालकर चले गए। टोल प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत लुकवासा पुलिस चोकी में की। जहां पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कही। बता दें कि इससे पहले भजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने भी टोल के अधिकारी व कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा था परंतु टोल प्रबंधन मामला दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!