
शिवपुरी। खबर कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है कि थाने क्षेत्र के एक ग्राम में रात के लगभग 11 बजे एक नाबालिग बालिका के बलात्कार की खबर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम हरीपुर टपरियन में बुधवार रात 11 बजे एक नाबालिग बालिका लघुशंका करने के लिए गई वहां पहले से घात लगाए रणवीर पुत्र कैलाश जाटव ने बालिको को आंगन में दबौच लिया और उसका बलात्कार कर दिया। बालिका ने घटना का विरोध किया तो आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीडिता पक्ष की रिर्पोट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।