शिवपुरी। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम गौदोलीपुरा गांव से आ रही है। जहां बीते रोज गांव के ही एक शादीशुदा युवक ने एक नाबालिग किशोरी के साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना बैराड में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रानी पुत्री राजू शाक्य परिवर्तित नाम उम्र 14 साल निवासी गौदोलीपुरा अपने खेत से घर जा रही थी तभी आलोप के खेत के पास आरोपी लपई पुत्र महाराज सिंह कुशवाह निवासी गौदोलीपुरा आया और किशोरी को दबौचकर किशोरी को नींबू के पेड के नीचे लेकर गया और किशोरी के साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया।
इस मामले की शिकायत पीडिता ने अपने परिजनों से की। परिजन किशोरी को लेकर बैराड थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,506 भादवि 3/4 पाक्सो एक्ट 3(2)s,3(2)va sc/st Act के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।