शिवपुरी। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघारई के जंगल से आ रही है। जहां एक आदिवासी बालिका के साथ गांव के ही आरोपी ने उस समय रेप की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना इंदार में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघारई के जंगल में बीते रोज एक आरोपी माधौ सिंह आदिवासी ने 16 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित कर दी। जिसकी शिकायत पीडित बालिका ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376, 3/4 पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। पीडित बालिका ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया हैे कि आरोपी उसे 15 दिसंबर को दोपहर 1 बजे घर से बहलाफुसलाकर ले गया और गोदावरी के आगे सिंघारई के जंगल में उसके साथ यह घटना कारित कर दी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।