शांतिनगर की गुडिया को दहेज के लिए एक साल से परेशान कर रहे था ग्वालियर का मोहित कोतवाल | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां पुलिस ने आज एक मामले में जांच के बाद दहेज लोभी परिजनों पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। उक्त परिवार शादी के बाद से ही युवती को परेशान कर रहा था। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 498 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार चिंत्राशी उर्फ गुडिया पत्नि मोहित कोतवाल उम्र 26 साल निवासी शांति नगर शिवपुरी की शादी 31 जनवरी को आनंद नगर ग्वालियर के मोहित कोतवाल के साथ बडी धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी पति मोहित कोतवाल,सास सुधा कोतवाल,ससुर राकेश कोतवाल और ननद योगिता कोतवाल गुडिया को दहेज के लिए प्रताणित करने लगे। 

युवती के परिजनों ने इन दहेज लोभियों को समझाने का प्रयास किया परंतु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। बीते रोज तो आरोपीयों ने हद पार करते हुए गुडिया के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!