दो मासूमों की मां फांसी पर झूली, मौत

0
पिछोर। जिले के पिछोर कस्बे की नई बस्ती में निवासरत एक दो मासूमों की मां ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस मामले की सूचना महिला के पति ने पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में कर पीएम कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार रेखा पत्नि संजू कोली ने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतिका घर में अकेली थी और परिवार के सदस्य घर से बाहर थे जब वह वापस लौटे तो उन्हें रेखा की लाश लटकी हुई मिली।

जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि उक्त महिला के यहां दो छोटे-छोटे मासूम है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!