शिवपुरी। नगर के जानेमाने समाजसेवी ओर लायंस क्लब के पदाधिकारी डॉक्टर शैलेन्द्र गुप्ता की कार गुरूवार की रात दिनारा इलाके में पलट गई। फोरलेन पर कार पलटने से डाक्टर गुप्ता उनकी पत्नि अंजु गुप्ता और भाई विक्की गुप्ता घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डॉक्टर शैलेन्द्र गुप्ता बीते रोज अपनी रिश्तेदार की तेहरवी में शमिल होकर वापस शिवपुरी लौट रहे थे।तभी देर रात दिनारा के पास फोरलेन पर अचानक से उनकी कार पलट गई। बताया गया हैं कि सामने से अचानक कोई वाहन आ गया उसे बचाने के फेर में कार पलट गई। इस दुर्घटना में डॉ गुप्ता,उनकी पत्नि और चचेरा भाई घायल हो गए हैं।
फोरलेन पर डॉ शैलेन्द्र गुप्ता की कार पलटी, पत्नि सहित भाई घायल | Shivpuri News
12/20/2018
0

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।