शिवपुरी। पुलिस थाना अमोला में एक युवक ने जब शराबी को शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो उसे अपने साथ मारपीट का सामना करना पड़ा और दो आरोपियों ने मिलकर फरियादी के साथ मारपीट कर दी बाद में वह वहां से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना अमोला में फरियादी मनोहर पुत्र बलराम सिंह परिहार उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कलरा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह जब अपने घर जा रहा था कि तभी उसे ग्राम घसारई ग्राम मोटा के निकट आरोपीगण देवी सिंह पाल निवासी पारगढ़ व पुष्पेन्द्र निवासी ग्राम घवारा मिले जिन्होंने शराब के नशे में धुत्त होकर फरियादी मनोहर को रोका और उससे जबरन शराब के लिए पैसे मांगे।
जब मनोहर ने पैसे नहीं दिए तो दोनों आरोपियों देवीसिंह व पुष्पेन्द्र ने मिलकर फरियादी मनोहर के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और वहां से भाग गए। अपने साथ हुई मारपीट को लेकर मनोहर ने पुलिस थाना अमोला में दोनों आरोपियो के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 327, 294, 323, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।