कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या, प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की आशंका

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र अन्र्तगत ग्राम दुल्हई में एक महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश की पहचान सरुपी पत्नि मनीराम जाटव 47 वर्ष के रुप में हुई है। सरुपी की लाश खून में लथपथ अवस्था में अपने खेत पड़ी मिली जहां वह अपने परिवार के साथ कसा पुरवा दुल्हई पर रहती थी और उस निवास से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही महुआ के पेड़ के नीचे उसकी लाश पड़ी मिली। 

मंगलवार की सुबह मुकेश पुत्र मनीराम जाटव ने भौंती थाने में आकर जानकारी दी कि उसकी मां सरुपी की लाश घर के पास खून से लथपथ पड़ी है। उसने बताया कि घर के सभी सदस्य रात को सो गये थे और उसकी मां सरुपी भी अपने घर में सो हुई थी। 

जबकि उसका पिता किसी काम से घर से उस रात बाहर था आज सुबह मां को बिस्तर पर नहीं पाया तो परिजनों ने अपने आसपास देखा तो घर के पास ही महुआ के पेड़ के समीप खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसके शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से बार किए गए थे। 

पुलिस का अनुमान है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है और हत्या के मूल मेें संभवत: कोई प्रेम प्रसंग भी हो सकता है। इस मामले में पुलिस प्रकरण की विभिन्न कोणों से जांच कर रही है और जांच उपरांत ही कुछ ठोस वजह सामने आने की बात भी कह रही है। थाना प्रभारी संतोष यादव  ने शव को मनपुरा अस्पताल में पी.एम. कराकर परिवार को सौंप दिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!