सांसद सिंधिया की आमसभा में भीड नहीं जुटा पाए महेन्द्र यादव, लगी निराशा हाथ | Shivpuri News

0
कोलारस। जिले के कोलारस विधानसभा में होने बाले चुनाव में विधायक महेन्द्र सिंह यादव के समर्थन में आज सांसद सिधिंया ने एक आमसभा को संबोधित किया। इस आमसभा में कांग्रेसी प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव के माथें पर भीड एक जुट नहीं होने सें चिंता की लकीरें दिखाई दे रही थी। सांसद सिंधिया की आमसभा में 10 हजार पब्लिक का आंकडा प्रत्याशी मान कर चल रहे थे। परंतु लास्ट टाईम इनकी सभा में महज डेढ हजार के लगभग लोग उपस्थिति हो सके। 

आमसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ सहित सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किये। आमसभा में उपस्थित होकर अपनी आवाज बुलन्द की साथ ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ मौर्चा खोला। कार्यक्रम की शुरूआत नपाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने की और कहा की भाजपा सरकार में किसान आज दरदर की ठोकरें खाने को मजबूर है। विकास में भाजपा सरकार लगातार रोड़ा बन रही है। भाजपा के राज्य में गरीब, किसान, हर धर्म, जाती हर वर्ग के लोग परेशान है।  

कांग्रेस प्रत्यासी महेन्द्र यादव ने मंच से कहा की मुझे जनता की सेवा करने का कम मौका मिला लेकिन आने समय में पूर्ण निष्ठा के साथ में अपने कर्तव्य को निभाउंगा। साथ ही भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा की जो मंत्री संत्री उपचुनाव में क्षेत्र के हर गांव और गलियो में घाूम रहे थे उनका चेहरा चुनाव से आज तक क्यूं नही दिखाई दिया। वो इसलिये क्यूं उनहे डर है की जो वादे उपचुनाव में उनहोने जनता से किये थे कहीं जनता उनसे वो वादो पर सवाल पूछने लगे। इस डर से मंत्रियो ने क्षेत्र में आना बंद कर दिया।  

सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसान आमसभा को संभोदित करते हुए कहा की इस सभा में किसान कांग्रस को अपना योगदान और अपनी आहूती देने के लिए यहां आए है। आज इस भरे मंच से हम प्रदेश सरकार को यह संदेश भेजना चाहते हे। मध्य प्रदेश का अन्नदाता आज पीड़ित है शोषित है आत्मा से त्रस्त है। भाजपा की कथनी ओेर करनी में कितना अंतर है।

आज महंगाई तेज रफतार सेे आगे बडी है। खाद का दाम, बीज का दाम, बिजली का दाम किसानोे केे कंधे पर बोझ बन गए हें। प्रदेश मेें किसानो के उपर गोलियां चलबाई गई। किसान का खाद मंहगा, डीजल महंगा, बिजली महंगी कहां जाए किसान इस लिए आनेे वालेे समय में हमेे इस किसानोे की हत्यारी सरकार को उखाड़ फेेंकना हैं। इसके साथ ही शिवराज पर तंज कस्त हुए सांसद सिंधिया ने मंच से कहा की दिल्ली में मोदी, यूपी में और मप्र में ढोंगी की बैठा है। 

इसके साथ ही कहा की राहुल गांधी के नेत्रत्व में कांग्रेस सरकार मप्र में बनते ही 10 दिन के अंदर सभी किसानो का दो लाख तक का कर्ज मांफ किया जाएगा। यह हिममत सिर्फ कांग्रेस ही दिखा सकती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रिय वरिष्ठ नेता बैजनाथ सिंह यादव, नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, बदरवास जनपद उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, योगेन्द्र रघुवंशी बंटी भैया, अध्यक्ष भरत सिंह चैहान, धर्मेंद्र जैन पल्लन, पवन शिवहरे, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र रावत, सौहन गौड़, ओपी भार्गव, भूपेन्द्र यादव भोले, गुड्डा राव, जनपद सदस्य नवल सिंह सोलंकी, कमलेश गोस्वामी, शोनू राजावत ने ताकत जोंक दी। 

कार्यक्रम की झलकियां-
- प्रत्याशी महेन्द्र यादव के मांथे पर साफ दिखी चिंता की लकीरे।
- क्षेत्रिय युवा नेता हरिओम रघुवंशी ने बनाई कार्यक्रम से दूरी जो कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय रही।
- सांसद सिंधिया के भाषण में तालियो की गड़गडाहट रही कम सांसद सिंधिा ने खुद बजबाई तालियां।
- कार्यक्रम के बाद खाने के पैकेट बंटे, कई जगह पैकेटो के इंतजार में खड़े रहे लोग।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!